फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagraon: मरीज बनकर निजी क्लीनिक में घुसे बदमाश, पिस्तौल दिखाकर लाखों की नकदी और सोने की अंगूठी लूटी

Thu, 23 Jul 2026 09:11 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं

सार

रायकोट रोड पर स्थित डॉ. विजय चोपड़ा का निजी क्लिनिक रोजाना सुबह करीब 7-8 बजे खुल जाता है। गुरुवार सुबह 5-6 युवक मरीज बनकर क्लिनिक पहुंचे। डॉ. विजय चोपड़ा ने बताया कि इनमें से कुछ युवक बुधवार को भी क्लिनिक आए थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते डाॅक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगराओं में गुरुवार सुबह 5-6 बदमाश मरीज बनकर एक निजी क्लिनिक में घुस आए और पिस्तौल की नोक पर डॉक्टर से लाखों रुपये की नकदी व सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान आरोपियों ने डॉक्टर के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पूरे शहर में भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार रायकोट रोड पर स्थित डॉ. विजय चोपड़ा का निजी क्लिनिक रोजाना सुबह करीब 7-8 बजे खुल जाता है। गुरुवार सुबह 5-6 युवक मरीज बनकर क्लिनिक पहुंचे। डॉ. विजय चोपड़ा ने बताया कि इनमें से कुछ युवक बुधवार को भी क्लिनिक आए थे। उस समय उन्होंने ग्लूकोज की बोतल लगवाने की बात कही थी, जिस पर उन्हें अगले दिन आने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


डॉक्टर के अनुसार गुरुवार सुबह वही युवक दोबारा पहुंचे और मरीज को ग्लूकोज चढ़ाने के लिए कहा। जैसे ही वह मरीज को बोतल लगाने की तैयारी करने लगे, तभी पीछे से तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनका मुंह दबाकर टेप से बांध दिया और पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने पिस्तौल खोलकर उसमें मौजूद गोलियां भी दिखाईं और धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो गोली मार देंगे।
इसके बाद आरोपी क्लिनिक से लाखों रुपये की नकदी और डॉक्टर की सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर जांच तेज कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें