फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: इंग्लैंड में रह रहे बेटे के खालिस्तानी समर्थक होने के शक में गतका जत्थेदार के घर एनआईए का छापा

Thu, 18 May 2023 12:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

जत्थेदार के परिवार ने कुछ भी बताने से इंकार किया है। एनआईए ने दस्तावेजों की जांच की है। सुबह पौने छह से नौ बजे तक कार्रवाई चली। मामले में कोई गिरफ्तारी वगैरह नहीं हुई है।
विज्ञापन
सेक्टर 13 में कारवाई के दौरान घर के बाहर खड़े पुलिसकर्मी। एनआईए टीम के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल के सेक्टर-13 निवासी गतका जत्थेदार के घर पर इंग्लैंड में रह रहे बेटे के खालिस्तानी समर्थक होने के शक में नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने छापा मारा। एनआईए की टीम ने करीब तीन घंटे तक गतका जत्थेदार और उनकी पत्नी से पूछताछ की। इस दौरान वित्तीय दस्तावेजों की जांच की गई और इन्हें कब्जे में लेकर टीम रवाना हो गई।

विज्ञापन


इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जत्थेदार के परिवार के साथ ही पुलिस ने भी मामले में कुछ कहने से इंकार कर दिया।सुबह करीब पौने छह बजे पांच कारों में सवार 15 एनआईए अधिकारियों की टीम सेक्टर-13 निवासी गतका जत्थेदार गुरुतेज सिंह खालसा के घर पहुंची। इससे पहले एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और सिविल लाइन थाना पुलिस को भी साथ लिया।

एनआईए की टीम ने गुरुतेज सिंह खालसा और उनकी पत्नी से सुबह करीब नौ बजे तक तीन घंटे पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान 15 वर्ष से इंग्लैंड में रह रहे बड़े बेटे सतनाम और पुर्तगाल में रह रहे छोटे बेटे के बारे में पूछताछ की गई। बैंक खातों के दस्तावेज देखे गए।
विज्ञापन


माता-पिता की बेटों से अंतिम मुलाकात और फोन पर बातचीत के बारे में भी पूछताछ की गई है। करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए की टीम बैंक समेत अन्य दस्तावेजों को लेकर लौट गई। पूछताछ का दायरा बड़े बेटे के इर्दगिर्द अधिक रहा।

कॉलोनी में रहने वालों से ली जानकारी
एनआईए के अधिकारियों के एक दल ने गतका जत्थेदार के पड़ोसियों से भी पूछताछ की। उनसे पूछा कि गया कि जत्थेदार का परिवार कब से यहां रह रहा है, जिस पर पता चला कि वे करीब तीन दशक से यहां रह रहे हैं। साथ ही जत्थेदार व उनके परिवार के लोगों के बारे में भी पूछा गया। लोगाें के मुताबिक गुरुतेज के तीन बेटे हैं, जिनमें से दो विदेश में रहते हैं।

मां ने इस मामले में कुछ कहने से किया इंकार
एनआईए की टीम के जाने के बाद गुरु सिंह खालसा के घर पर उनके परिचित पहुंचे। परिवार से इस मामले में बात करने का प्रयास किया गया। गुरुतेज सिंह खालसा की पत्नी से मामले में पूछा गया, जिस पर उन्हाेंने कुछ भी कहने इंकार करते हुए दरवाजा बंद कर लिया।

बड़े बेटे का सोशल मीडिया चैनल जांच के घेरे में
सूत्रों के मुताबिक बड़े बेटे सतनाम का एक सोशल मीडिया चैनल है। जिसके जरिए खालिस्तान का समर्थन करने की बात सामने आ रही है। हालांकि सोशल मीडिया चैनल कौन सा है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें