फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, 10 हजार रुपये का जुर्माना

Thu, 18 May 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने 15 मई को आरोपी को दोषी करार दिया था और बुधवार को 20 साल कैद की सजा सुनाई।  
विज्ञापन
court demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार की अदालत ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस संबंध में 13 सितंबर 2020 को पीड़िता के परिजनों ने महिला थाना में पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला पुलिस थाना को दिए बयान में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया था कि 12 सितंबर को पांच साल की बेटी पड़ोसी के घर खेलने के लिए गई थी। कुछ देर बाद बेटी को लाने के लिए पड़ोसी के घर बहन को भेजा था। जब बहन घर के अंदर पहुंची तो उसने देखा कि पड़ोसी भतीजी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

पूछताछ में बेटी ने आपबीती बताई। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने 15 मई को आरोपी को दोषी करार दिया था और बुधवार को 20 साल कैद की सजा सुनाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें