Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
इंद्री के वार्ड नंबर पांच किला मोहल्ला में हुए मर्डर में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बिहार निवासी युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है और एक मुख्य आरोपी अभी फरार है। युवक की हत्या गला घोंट कर की गई है। इन लोगों ने गला घोटने के बाद उसके शव को पड़ोसियों की पानी की टंकी में डाल दिया गया था। मृतक का नाम पंकज (25) है, जोकि मूल रूप से बिहार के जिला समस्तीपुर का रहने वाला है और पत्थर रगड़ाई की ठेकेदारी का काम करता था। पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
इंद्री थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक पंकज जोकि पत्थर की रगड़ाई की ठेकेदारी करता था। उसने अपने एक साथी अमरजीत को बिहार से अपने पास काम के लिये रखा हुआ था। कुछ दिनों से ठेकेदार पंकज व अमरजीत में पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। वारदात की रात पंकज, रोहित, पुकार व कुछ अन्य ने शराब पी। शराब पीने के बाद पैसों को लेकर फिर विवाद हुआ। जिसमें अमरजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंकज का गला दबा दिया और मार दिया। इन्होंने फिर उसको पड़ोसियों की पानी की टंकी में गिरा दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसी ने सुबह नहाने के लिये पानी की बाल्टी भरी तो पानी का रंग लाल मिला। उसने तुरंत छत पर जाकर देखा तो पानी की टंकी में लाश पड़ी हुई थी। इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपनी जांच आरंभ की।