फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 280 युवकों से छह करोड़ ठगने वाला मोस्ट वांटेड गिरफ्तार

Wed, 22 Dec 2021 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

मोस्ट वांटेड एक युवक से लाखों रुपये लेता था। मास्टर माइंड दिल्ली से काबू किया गया है। पुलिस ने इसपर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। आरोपी कश्मीर के बारामूला का रहने वाला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 280 युवकों से करीब छह करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में करनाल पुलिस की सीआईए-1 टीम ने मोस्ट वांटेड आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 25 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड  मंजूर अहमद गनी जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के शिवपुरा इलाके का रहने वाला है।

विज्ञापन


आरोपी 10वीं पास बताया जा रहा है। इस मामले में एक महिला आरोपी प्रवेश कुमारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जोकि एक प्राइवेट स्कूल की प्राचार्या रह चुकीं हैं। महिला चार दिन के रिमांड पर चल रही है। वीरवार को पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

सीआईए वन के इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ने बताया कि 04 सितंबर 2019 को अंबाला निवासी रोहताश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अंबाला में विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी लगवाने के लिए प्रशिक्षण देता है। इसके लिए उसने अकादमी खोली है।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में प्रमोद कुमार नाम के एक विद्यार्थी ने बताया कि प्रवेश कुमारी निवासी धर्मवीर कालोनी घरौंडा (करनाल) रुपये लेकर सेना में नौकरी लगवाती है। उसने कुछ दिन पहले भी कई युवकों को सेना में भर्ती करवाया है। इसके बाद वह प्रवेश कुमारी से मिला। 

आरोपी प्रवेश कुमारी ने उससे कहा कि वह उसकी अकादमी के विद्यार्थियों को भी सेना में नौकरी लगवा देगी। इसके बाद उसने उस महिला की विद्यार्थियों से बात कराई तो काफी बच्चे रुपये देकर सेना में भर्ती होने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने महिला को रुपये भी दिए।

महिला विद्यार्थियों को जम्मू-कश्मीर में एक कथित सेना के कैंप में ले गई। वहां उनकी सारी औपचारिकता पूरी की गई। उन्हें ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिए। लेकिन महिला ने उनकी ज्वाइनिंग नहीं कराई। इसके बाद घरौंडा थाने में यह मामला दर्ज कराया गया। 

18 दिसंबर को महिला हुई थी गिरफ्तार

इंचार्ज दीपेंद्र ने बताया कि इस मामले की जांच सीआईए-1 के पास आने के बाद उप निरीक्षक रणबीर सिंह की अध्यक्षता में टीम ने 18 दिसंबर को करनाला के घरौंडा निवासी आरोपी महिला प्रवेश कुमारी को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

कोर्ट में पेश कर महिला को चार दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में महिला ने उससे रुपये लेने वाले मास्टर माइंड मंजूर अहमद गनी के नाम का खुलासा किया। 22 दिसंबर को आरोपी जम्मू-कश्मीर निवासी मंजूर अहमद गनी को दिल्ली से काबू कर लिया। 

ठगी के इसी खेल में आरोपी प्रवेश कुमारी का संपर्क जयप्रकाश से हुआ था, उसने राकेश नाम के व्यक्ति से मिलवाया और राकेश ने मुख्य आरेापी मंजूर अहमद से मिलवाया। मंजूर अहमद गनी ने उसे बताया कि बताया कि सेना में भर्ती करवाने के लिए वह 4.20 लाख रुपये लेता है। इसमें महिला का कमीशन भी शामिल था। मुख्य आरोपी युवकों को ज्वाइनिंग लेटर दे देता था। जब वह ज्वाइन करने आते थे तो उन्हें बताता था कि आपकी भर्ती पर न्यायालय ने स्टे लगा दिया है। 

इन जिलों के युवकों से की ठगी

पुलिस की अब तक जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने हरियाणा के करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद व अन्य जिलों के करीब 280 युवकों सेे सेना में भर्ती करवाने के लिए 12 करोड़ रुपये में डील की थी। इनमें से  नौकरी के इच्छुक युवकों से आरोपी करीब छह करोड़ रुपये ले चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें