फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: हथियारों के साथ पकड़ा गया लॉरेंस गैंग का गुर्गा, USA में बैठे अनमोल के कहने पर कर रहा था काम

Mon, 11 Dec 2023 12:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

गैंग का सदस्य अमेरिका में बैठे अनमोल बिश्नोई के कहने पर साथियों को हथियार देने जा रहा था। एसटीएफ आज शूटर को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में एक बार फिर से एसटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक और सदस्य हथियारों के साथ काबू किया। शूटर दो पिस्टल और गोलियां अपने साथियों को मुहैया कराने के लिए जा रहा था। इस काम को अंजाम लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के कहने पर दिया जा रहा था। सूत्रों की माने तो शूटरों के निशाने पर शहर का कारोबारी था। जिस पर रंगदारी न देने पर गोलियां चलाई जानी थी। एसटीएफ सोमवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। जिसके बाद और भी की खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार को लॉरेंस गैंग से जुड़े सदस्य परमीत निवासी पानीपत जिला के गांव कमालपुर को एसटीएफ ने झिलमिल ढाबे से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो पिस्तौल और कुछ गोलियां बरामद की गई है। एसटीएफ को पूछताछ में आरोपी परमीत ने खुद को लोरेंस गैंग का सदस्य बताया है। आरोपी ने कबूला है कि वह हथियारों की सप्लाई विदेश में बैठे अनमोल बिश्नोई के कहने पर कर रहा था।

इसके लिए उसे रुपये दिए गए थे। अब आरोपी को एसटीएफ रिमांड पर लेकर बाकी साथियों के बारे में पता लगाएगी। गुर्गों का क्या मकसद था। इसके बारे में भी खुलासा हो सकेगा। बता दे इससे कुछ दिन पहले गैंग से जुड़े चार गुर्गों को भी एसटीएफ ने हथियारों समेत पकड़ा था। जो करनाल के दो कारोबारियों पर हमला करने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें