फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोघड़ीपुर हाइड्रो पावर प्लांट पर बरसाए पत्थर, शीशे टूटे

Mon, 30 Jan 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल
विज्ञापन
तोड़फोड़ - फोटो : bureau
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर जिले में प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा के दावे के बावजूद रविवार की रात गांव गोगड़ीपुर स्थित हाइड्रो पावर प्लांट में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की। कुछ अराजक तत्वों ने प्लांट पर बाहर से ईंटें बरसानी शुरू कर दीं और शीशे तोड़ दिए। प्लांट में काफी नुकसान हो गया। जिस समय यह घटना घटी उस समय प्लांट में एक इलेक्ट्रिशियन, सुरक्षा गार्ड और ट्रेसमैन ड्यूटी पर मौजूद थे। 
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को चोटें नहीं आईं। घटना से लोगों और अधिकारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही तोड़फोड़ के कारणों का पता चल पाएगा। 
गौरतलब है कि जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर जिले में प्रदेश की सुरक्षा बढ़ाई गई है। जिला प्रशासन भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दावे कर रहा है, फिर भी हाइड्रो पावर प्लांट में जिस तरह से उपद्रव मचाया गया उससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गए हैं। आरोप है कि युवक लगभग दस मिनट तक सड़क पर खड़े होकर प्लांट में ईंटें फेंकते रहे। जान बचाने को कर्मचारी प्लांट से बाहर नहीं आए। प्लांट के सारे शीशे टूट गए। प्लांट में मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया पुलिस बल के साथ प्लांट में पहुंचे और पूरी घटना का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस को आरोपियों की जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन


अचानक हुआ हमला 
प्लांट में तैनात इलेक्ट्रिशियन अमित ने बताया कि रविवार देर रात को प्लांट में उसके साथ सुरक्षाकर्मी सुरेंद्र व ट्रैसमैन सुभाष मौजूद थे। सभी को काम करते हुए अचानक प्लांट के शीशे टूटने की आवाज सुनाई दी। देखा तो गांव के अज्ञात युवक प्लांट के शीशों पर ईंटें बरसा रहे थे। हरकत के बाद युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। फिलहाल प्लांट के अधिकारियों ने कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं दी है।

आज पुलिस को शिकायत देंगे जीएम 
अमरदीप हाइड्रो पावर प्लांट गोगड़ीपुर के इंचार्ज योगेश शर्मा ने बताया कि जिस समय प्लांट में तोड़फोड़ हुई। वह वहां मौजूद नहीं थे। कर्मचारियों ने इसकी सूचना उन्हें फोन पर दी। उन्होंने इसकी सूचना चंडीगढ़ जीएम को दी। मंगलवार को प्लांट के जीएम अमरदीप तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा सकते हैं। 

घोघड़ीपुर से मुनक हेड में जाता है पानी
गोगड़ीपुर में हाइड्रो पावर प्लांट डब्ल्यूजेसी नहर पर स्थित है। प्लांट में पानी से बिजली बनाई जाती है। यहीं से होकर पानी आगे मुनक हेड पर जाता है। यहां प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं किए गए हैं। बता दें कि यहां पर पानी से बिजली बनाई जाती है और प्रतिदिन 2 मेगावाट बिजली तैयार की जाती है। 

अभी शिकायत नहीं आई है, जैसे ही शिकायत आएगी, केस दर्ज होगा। तोड़फोड़ के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी। मौके मुआयना किया गया था, और फिलहाल वहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन

- गौरव पूनिया, थाना प्रभारी, मधुबन। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें