फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: चार युवकों ने बच्चे से किया कुकर्म, शाम के समय सरकारी स्कूल में खेलने गया था बच्चा

Sat, 18 Nov 2023 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

बच्चे ने तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने कुकर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बच्चे से कुकर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में असंध थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्चे के साथ चार युवकों ने कुकर्म व मारपीट की है। आरोपियों ने बच्चे को चाकू दिखाकर धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। जिसके बाद बच्चे ने डर के कारण किसी को नहीं बताया, लेकिन वारदात के दो दिन बाद जब बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कुकर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित बच्चे की मां ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार नवंबर की शाम साढ़े पांच बजे उसका बेटा गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही युवक उसके बेटे को बहला-फुसलाकर स्कूल की दूसरी तरफ ले गए। जहां बच्चे का मुंह बंद कर चारों आरोपियों ने कुकर्म किया। मां ने बताया कि आरोपियों ने उसके बच्चे को करीब आठ बजे छोड़ा।

आरोपियों की धमकी के कारण उसका बेटा सहमा सा रहने लगा। घटना के दो दिन बाद जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उनके पूछने पर उसने बताया कि उक्त लड़कों ने चार नवंबर को जब वह स्कूल में खेल रहा था, उसके साथ गलत काम किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


आरोपी कर चुके मारपीट
बच्चे के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चारों आरोपी घटना के बाद भी उसके लड़के के साथ मारपीट कर चुके हैं। जिसकी उन्होंने पहले भी शिकायत दे रखी है।

नाबालिग के साथ चार युवकों द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -श्री भगवान, जांच अधिकारी, थाना असंध

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें