फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में हादसा: ट्राली से गिरे दो किसान, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल

Thu, 16 Sep 2021 09:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (करनाल)

सार

हरियाणा के करनाल में सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। किसान सिंघु बॉर्डर से अमृतसर स्थित अपने गांव लौट रहे थे। एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरा किसान घायल है। 
विज्ञापन
पुलिस को मामले की जानकारी देते साथी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंघु बॉर्डर से पंजाब लौटते समय हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा ओवरब्रिज के पास ट्रॉली उछलने से दो किसान नीचे गिर पड़े और पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने एक किसान को कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे किसान को मामूली चोट आई है। पोस्टमार्टम के लिए शव करनाल भेजा गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब में धमाका: डेढ़ किमी दूर तक सुनाई दी आवाज, एक युवक की मौत, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

पंजाब के जिला अमृतसर के गांव महसपुर कलां निवासी दो किसान सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में 10 दिन बिताने के बाद ट्रैक्टर ट्राली से अपने गांव लौट रहे थे। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास पहुंची तो ट्राली को अचानक झटका लगा। जिससे 50 वर्षीय कुलवंत व गुरबख्श सिंह ट्राली से गिर गए। इस दौरान पीछे आ रहे एक अज्ञात वाहन ने कुलवंत सिंह को कुचल दिया। 
विज्ञापन


बसताड़ा टोल पर आंदोलनरत भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य जगदीप औलख साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- आतंकी हमले की आशंका: पठानकोट में रेड अलर्ट, हिमाचल प्रदेश व जम्मू की सीमाएं सील, वाहनों की गहन जांच जारी
 
घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि घरौंडा ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर ट्राली उछलने से एक व्यक्ति नीचे गिर गया। जिसको किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के साथी जसदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हृदयगति रुकने से किसान की मौत
सिंघु बॉर्डर में किसान आंदोलन से अमृतसर लौटते समय बसताड़ा टोल पर लंगर चख रहे 70 वर्षीय किसान की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। बसताड़ा टोल पर बैठे किसानों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। शव को करनाल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पंजाब के गांव बाबा बकाला साहिब (अमृतसर) निवासी किसान सुधागर सिंह सिंघु बॉर्डर पर दस दिन की ड्यूटी देने के बाद साथियों के साथ बस में सवार होकर गुरुवार को अपने गांव जा रहा था। 

बसताड़ा टोल पर चल रहे लंगर चखने के लिए बस रुकी तो सुधागर सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी घरौंडा लेकर पहुंचे। हालत ज्यादा नाजुक होने पर करनाल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य जगदीप औलख ने उनके शव को करनाल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा परिजनों को सूचना दे दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें