फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली की घड़ी, वारदात की झड़ी

Mon, 24 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शांत शहर के नाम से जानी जाने वाली कर्ण नगर आजकल अपराध नगरी में तब्दील होती जा रही है। चोरी और लूट की वारदातों ने लोगों के दिलों में दहशत पैदा करके रख दी है। वहीं, चेन स्नेचरों ने पुलिस का चेन की छीन लिया है। रोजाना हो रही चेन स्नैचिंग की वारदातों ने महिलाओं का घरों से बाहर निकलना बंद करा दिया है। आलम यह है कि औसतन रोजाना चोरी और चेन स्नैचिंग की दो दो वारदात हो रही हैं। खास बात यह है कि पिछले एक माह में चेन स्नैचिंग में एक भी बदमाश कि गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इस माह में चेन स्नैचिंग और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्नैचिंग और बाइक चोरी को रोक पाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। पुलिस के निरंतर गश्त करने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। शहर में चैन स्नैचिंग का गिरोह काफी सक्रिय है। वहीं इस माह में बाइक चोरी की भी काफी घटनाएं सामने आई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार नाकेबंदी कर रही है, लेकिन यह कामयाब नहीं हो पा रही है। ये

स्नेचिंग की ये हैं वारदातें
10 अक्तूबर को फूसगढ़ स्थित उतम नगर की ममता ने सिटी थाना को शिकायत दी कि कर्ण गेट के नजदीक से उसके थैले को काटकर उसका पर्स चोरी हो गया। पर्स में 1800 रुपये की नकदी और एक सोनी का लोकेट चोरी हो गया था। उसी दिन कपडे़ की दुकान पर खरीददारी करने आई महिला किरण वासी घरौंडा के पास बैठी तीन महिलाओं ने उसके पर्स से 7200 रुपये चोरी कर लिए। 11 अक्तूबर को जीटी रोड किनारे टहल रही करीब 65 वर्षीय प्रेमो देवी से बाइक सवार युवकों ने एक व्यक्ति का पता पूछकर उसके कानों से बाली और कोका झपट ली। 12 अक्तूबर को हांसी चौक पर कविता के गलते दो बदमाशों ने कविता के गले से एक तोले की सोने की चैन झपट ली और फरार हो गए। 12 अक्तूबर को अशोका नर्सरी महिला के गले मार्केट में खरीदारी करते समय चेन स्नेच कर ली गई। 19 अक्तूबर को शहर के गांधी नगर स्थित गली नंबर चार वासी महिला ओमी देवी ने बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर बाजार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए और उससे रास्ता पूछने लगे। उसने रास्ता बताया तो उसके गले से सोने की चैन झपट ले गए। वहीं, 20 अक्तूबर को बसंत विहार की सोना देवी और सेक्टर 12 से एक महिला के गले से चेन तोड़कर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


अब पुरुषों को बना रहे निशाना
बदमाश केवल महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी निशाना बना रहे हैं और सोने के जेवर छीन कर भाग रहे हैं। 12 अक्टूबर को कटा बाग वासी रणबीर सिंह ने बताया कि वह कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान के पास घूम रहा था। दो युवकों ने मोबाइल मांगा। उसके मोबाइल न देने पर झगड़ा शुरू कर दिया और पत्थर उठाकर उसके सिर पर मारा और उसके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। वहीं, असंध में भी इसी प्रकार केशव कुमार की चेन और कानों में पहले मुरकी छीन ली गई है।

साधु बनकर की वारदात
16 अक्तूबर को गांव मैनमती वासी दंपती संजय और सोनिया नेवल गांव से दवाई लेकर आते समय रास्ते में बाइक सवार दो साधुओं ने पक्के पुल का रास्ता पूछा तो संजय ने बता दिया। इसके बाद कुछ दूरी पर साधु रूके और दोनों को पास बैठा लिया और उनकी परेशानी दूर करने की बात कही। साधुओ ने राख की चुटकी दंपती पर डाली,जिससे दंपती बेसुध हो गए। साधुओं ने महिला के कानों से सोने की बाली झपटी और फरार हो गए। 18 अक्तूबर को जेब कटी- शहर के मेन बाजार में भीम सिंह वासी सीतामाई की जेब काट ली गई। उसकी थजेब में 1050 रुपये और हनुमान चालीसा चोरी हो गई।

बाजार भी नहीं सुरक्षित
18 अक्तूबर को बाजार में करवा चौथ के पर्व के उपलक्ष्य में खरीददारी करने आई वीना वासी कंबोपुरा का एवन स्वीट्स के पास पर्स चोरी हो गया। उसके पर्स में चार हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान चोरी हो गया। उसी दिन ममता वासी कमांडो कांपलेक्स नेवल के साथ हुई। जैसी ही वह एक दुकान पर चुन्नी की खरीदने लगी तो उसका पर्स चोरी हो गया। पर्स में चांदी के जेवर और पांच हजार रुपये थे। हालांकि, सिटी थाना पुलिस बाजार में चोरी करने के आरोप में छह महिलाओं को काबू कर चुकी है। इसके अलावा दो अन्य चोरों को सलाखों के पीछे डाल चुकी है।

घर और दुकान भी नहीं सेफ
6 अक्तूबर को जीटी रोड स्थित शेवरले कार शोरूम के संचालक असीम मेहता ने बताया कि उसके शोरूम से सेंधमारी कर चोरों ने 10 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल व तीन सोने की गिन्नियां चोरी कर ले गए। सात अक्तूबर को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जेब काटते हुए एक महिला पकड़ी गई। महिला ने एक व्यक्ति की जेब काटकर सौ रुपये के नोटो की गड्डी निकाल ली थी। वहीं, आठ अक्तूबर की रात को हांसी रोड वासी राजेश भाटिया ने बताया कि हांसी रोड पर उसके इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से चोरों ने लाखों रुपये की 15 एलईडी व अन्य सामान चोरी करके ले गए। इसी रात उतम नगर वासी नीरज कुमार व ऋषि के घरों से लाखों की चोरी हुई। दस अक्तूबर की रात को पुरानी सब्जी मंडी स्थित शक्ति टैंपो सर्विस कार्यालय में चोरों ने पीछे के रास्ते पर लगे दरवाजे के ताले तोड़ अंदर पहुंचकर इनर्वटर और बैटरी चोरी करके ले गए। वहीं, 14 अक्तूबर को जेब काटी- गोविंद कॉलोनी कैथल वासी जय प्रकाश ने बताया कि पानीपत के एलि निर्मल कुटिया से बस में बैठा था। इसी दोरान उसकी जेब काटकर 24 हजार रुपये निकाल लिए मेरठ चौक पर जाकर पता लगा। बेटे से मिलने पानीपत जा रहा था। उसकी गाडी का हादसा हो गया था। इसलिए पैसे की जरूरत थी। 17 अक्तूबर को दुकान से हजारों की चोरी औप अक्तूबर को बैंक मैनेजर के सेक्टर 7 स्थित घर लाखों की चोरी। इसी रात चावल के कारोबारी के बेटे बहादुर चंद कॉलोनी वासी मोहन लाल से चिढाव मोड़ के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक्टिवा छीन ली और फरार हो गए। बदमाशों ने पैसे लूटने की भी कोशिश की थी।

रोजाना दो से तीन बाइक हो रही चोरी
बाइक चोरी की बात करें तो औसतन हर दिन से दो से चीन बाइक चोरी होती हैं। पिछले माह में 85 वाहन चोरी हुए, वहीं अभी तक इनकी संख्या 60 से पार हो चुकी है। वाहनों की वारदातों की बात करें तो 10 अक्तूबर को चार बाइक चोरी हुई। बारह अक्तूबर को अलग अलग स्थानों से बाइक चुरा ली गई। वहीं, 16 अक्तूबर को अशोक कुमार वासी मुगल कैनाल मार्केट से और नगला मेघा गांव वासी रोहताश वाल्मीकि शोभायात्रा से मोटरसाइकिल चोरी की गई। इसी प्रकार 19 अक्तूबर को मलका मोहल्ला वासी हरीश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी की कर्ण विहार से उसकी बाइक चोरी हो गई। वहीं सेक्टर चार वासी बलवंत सिंह ने सिटी थाना में शिकायत दर्ज करवाई की सेक्टर चार से उसकी बाइक चोरी हो गई। विकास कॉलोनी वासी सतीश कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विकास कॉलोनी से उसकी बाइक चोरी हो गई। ऐसे में स्थिति साफ है कि रोजाना वाहन चोरी की वारदातें भी बढ़ रही हैं।

जल्द होगी गिरफ्तारी
चेन स्नेचिंग के मामले में इसको लेकर सभी थाना प्रभारियों को स्पेशल हिदायत दी गई है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। रात को पुलिस को गश्त बढ़ाई गई है। ड्यूटी में कोताही किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं की जाएगी, अगर कोई लापरवाही बरतता पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- पंकज नैन, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें