फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश हत्याकांड: क्राइम सीरियल देख चाची अंजली बनी कातिल, डिप्रेशन में की वारदात, एसपी ने किया खुलासा

Sun, 17 Apr 2022 02:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

एसपी ने पत्रकारवार्ता कर मासूम जश की हत्या के कारण का खुलासा किया। अब तक मिले साक्ष्य का भी हवाला दिया। एसपी बोले कि अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
जस का फाइल फोटो। मामले में पुलिस द्वारा पकड़ी गई आरोपी जस की चाची (मास्क लागाए हुए) को कोर्ट में पेश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में मासूम जश की हत्या मामले में शनिवार को एसपी गंगाराम पूनिया ने अब तक कि जांच का हवाला देकर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जश की हत्या से पहले अंजली बहुत डिप्रेशन में थी, उसके दिमाग में खुद मरने या फिर किसी को जान से मारने की बात चल रही थी। तभी मासूम जश उसके पास पहुंच गया। उस दौरान टीवी में भी सीआईडी क्राइम सीरियल चल रहा था। तभी आरोपी अंजली ने मासूम जश का मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंट दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि जश की हत्या के दौरान अंजली ने किसी को मैसेज किया हुआ है और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी है, जिसमें बताया गया है कि वह बहुत स्ट्रेस में है। यही नहीं कई सालों से क्राइम सीरियल देख-देखकर अंजली के पास शव को छिपाने के भी कई आइडिया थे। इसी के चलते उसने पहले शव को बेड में छिपाया और फिर बैग में डालकर छह अप्रैल को करीब 3.30 बजे जश के रिश्ते में लगने वाली ताई के घर की छत पर फेंक दिया था।

इस संबंध में बेड पर, चादर पर और बैग में लगे खून के धब्बों की रिपोर्ट आ चुकी है। वह खून जश का ही है। अभी डीएनए की रिपोर्ट आनी बाकी है। एसपी ने यह भी बताया है कि इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है, जिस तरह अंजली ने वारदात को अंजाम दिया है और जो सबूत पुलिस को मिले हैं, उसके अनुसार अकेली अंजली ने ही जश की हत्या की है। फिर जश के शव को रिश्ते में लगने वाली ताई धनवंती की छत पर फेंक दिया था और धनवंती तथा उसकी सास सौरनदे ने अपनी छत से जश का शव पड़ोस में शेड पर फेंक दिया था। 
विज्ञापन


अभी जांच जारी है, मोबाइलों की आनी है रिपोर्ट
एसपी ने बताया कि मामले की अभी जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी अंजली और उसके पति विकास व राजेश के मोबाइल को एफएसएल में भेजा हुआ है। वहां उनके मोबाइलों का डाटा रिकवर कराना है, ताकि उनकी जांच की जा सके कि जश हत्याकांड मामले में इनकी तो कोई भूमिका नहीं है। 

स्पेशल क्राइम में रखा जाएगा जश का मामला
एसपी ने बताया कि जश हत्याकांड का मामला स्पेशल क्राइम में रखा जाएगा, जिसमें इस मामले की जांच तेजी से होगी और उसी तेजी से कोर्ट में भी पैरवी होगी, ताकि जल्द से जल्द जश के आरोपियों को सजा मिल सके।

आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत
पुलिस के अनुसार, आरोपी अंजली मानसिक रोगी है। इसी कारण पुलिस ने आरोपी अंजली के खिलाफ पुख्ता सबूत एकत्रित किए हैं ताकि कोर्ट में अंजली का बचाव न हो सके।

डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा, तभी मिलेगी पूरी जानकारी
एसपी ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें अंजली को ऑब्जर्वेशन में रखना होगा, तभी डॉक्टर अंजली की बीमारी की पूरी जानकारी दे पाएंगे। फिलहाल अंजली मानसिक रोगी है, यह सही है।

जेल एसपी को लिखेंगे पत्र
एसपी ने बताया कि अंजली तीन से चार बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। एक बार जहर खाकर तो कई बार हाथ की नस काटकर। ऐसे में अंजली जेल में कोई ऐसा कदम न उठा ले, इस बारे में वह जिला जेल के एसपी को अवगत कराएंगे और पत्र भी भेजेंगे, ताकि अंजली पर विशेष निगरानी रखी जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें