फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कड़ी निगरानी में चल रहा इलाज

Thu, 20 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मोदीपुर के यमुना घाट पर सीआईए टू और गोतस्तरों के बीच हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुख्यात बदमाश रुकमा को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस को देखकर भागने में उसकी टांग में फ्रैक्चर आ गया, जिस कारण उसे ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया। यहां पर पुलिस की कड़ी निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि तीन दिन पहले गोस्तकरों और पुलिस के बीच जमकर फायरिंग हुई थी और आरोपी पुलिस की गाड़ियों पर फायर करके फरार हो गए थे। इस पर पुलिस ने कुंजपुरा थाना में 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सीआईए टू के इंचार्ज आजाद सिंह ने बताया कि आरोपी रुकमा को मंगलवार को गंगोह के गांव शाहपुर निवासी रुकवा उर्फ रुकमदीन को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसके परिजनों ने पुलिस का घेराव किया। हालांकि, पुलिस आरोपी करनाल लेकर पहुंच गई। इससे पहले रुकवा ने चलती बाइक से कूदकर भागने की कोशिश थी, जिससे उसकी टांग में फ्रैक्चर आ गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बाद में उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया। सीआईए टू के इंचार्ज आजाद सिंह ने बताया कि ठीक होने पर आरोपी को दोबारा से अदालत में पेश किया जाएगा और उसके बाद उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


झूठी शिकायत दी थी
गंगोह कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि रुकमा के परिजनों की शिकायत पर करनाल पुलिस कर्मचारियों पर अपहरण व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। अब जांच के दौरान शिकायत झूठी पाई गई। हमने करनाल पुलिस से संपर्क साध लिया और पूरी घटना के बारे में जानकारी ले ली है। इस केस को कैंसिल किया जाएगा। रुकमा निवासी शाहपुर पुलिस ने फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें