फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने को कर रहा आइलेट्स, पीछे से रोडवेज ने रौंदा, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश जाने को कर रहा आइलेट्स, पीछे से रोडवेज ने रौंदा, एक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असंध। दो दोस्त विदेश जाने के लिए आइलेट्स की तैयारी के लिए बाइक से असंध की तरफ आ रहे थे। गांव मर्दानखेड़ा के मोड़ पर हरियाणा रोडवेज ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक सड़क से नीचे गिर गया, जबकि दूसरा युवक बस के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण आरोपी चालक की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। बाद में थाना प्रभारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। देर शाम आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

थल निवासी 18 वर्षीय युवक प्रिंस मल्ली अपने दोस्त कंवलजीत निवासी मर्दाखेड़ा की बाइक पर पीछे बैठा था। दोनों आईलेट्स की तैयारी के लिए असंध जा रहे थे। रास्ते में रोडवेज की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंस मल्ली की मौके ही मौत हो गई, जबकि कंवलजीत घायल हो गया। ग्रामीणों को हादसे की जानकारी मिली को उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार समेत गांव थल के सरपंच गुरजंट सिंह आदि पहुंचे। इस दौरान दो घंटे तक ग्रामीणों ने जाम लगाए रखा। बाद में शाम तक चालक की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। ग्रामीणों ने बताया कि प्रिंस 12वीं के बाद अब विदेश जाने के लिए आईलेट्स की तैयारी कर रहा था। उसका एक भाई सेना में है। पुलिस अधिकारी राजेश ने बताया कि शव का पंचनामा करवाया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया है। देर शाम पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें