फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कार कुदाने वाला फहजान गिरफ्तार, चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में कार कुदाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। ईद के लिए करनाल से अच्छे कपड़े खरीदवाने के बहाने यूपी के जिला शामली के गांव चौसाना एक युवक के परिवार के सदस्यों सहित कार को नहर में कुदाने के मामले में सदर थाना पुलिस ने कार चालक आरोपी फहजान की साली के बयान पर फहजान सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गोताखोर दो बच्चों को ढूंढने के लिए नहर में जुटे हुए हैं। रविवार तक भी दोनों बच्चों को कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस ने आरोपी फहजान को गिरफ्तार कर लिया है। इसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सदर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि आरोपी फहजान की पत्नी अमीर बानों का शव शनिवार को नहर से बरामद कर लिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी की साली आमीर फातमा ने आरोपी फहजान के साथ-साथ हासन, मुस्तफा व फैजान के खिलाफ भी शिकायत दी है। चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को चौसाना निवासी फहजान अपनी दूसरी पत्नी अमीर बानो, बेटी अक्सा व बेटे अबूबकर और साली आमीर फातमा को साथ लेकर ईद के लिए कपड़े और जूते दिलाने के लिए कार में सवार हो कर करनाल आए थे। खरीदारी के बाद वापस गांव जाते हुए फहजान ने कार रावर रोड की ओर मोड़ ली और गंजोगढ़ी गांव के समीप कार को आवर्धन नहर में कुदा दिया। इसी दौरान वह नहर से बाहर निकल आया और आसपास के लोगों ने उसकी साली को भी निकाल लिया था। जबकि उसकी पत्नी अमीर बानों का शव भी नहर से बरामद हो गया था। गोताखोर नहर में बच्चों की तलाश में जुटे है। फिलहाल बच्चे नहीं मिल पाए हैं। पुलिस ने आरोपी फहजान सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें