फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मनपुर हत्याकांड : सगा भाई ही निकला गिरीश का कातिल

Sun, 18 Jun 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मनपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए गिरीश हत्या का मास्टर माइंड उसका अपना सगा भाई ही निकला। गिरीश की करतूतों से क्षुब्ध होकर भाई ने गला घोंटकर उसकी हत्या दी थी। छानबीन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। मामले में पहले आरोपी भाई ने ही तीन लोगाें के विरुद्ध हत्या की धाराओं में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


सममनपुर थाना क्षेत्र के कजरी जमालुद्दीनपुर निवासी गिरीश उर्फ गुल्लुर पुत्र जियालाल का शव 1 मई की रात सैदापुर बाजार मोड़ के आगे मुख्य मार्ग के पास पड़ा पाया गया था। प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का लग रहा था, क्योंकि युवक का गला कसे जाने का स्पष्ट निशान मौजूद था।

मामले में गिरीश के बड़े भाई रवीशचंद्र वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने सिकरोहर निवासी लाला चौरसिया, घरहूपुर निवासी संदीप वर्मा तथा सिकरोहर निवासी राजेश कन्नौजिया के विरुद्ध हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद ही स्थानीय लोगों ने आरोपियों को फंसाए जाने की बात पुलिस अधिकारियों से कहते हुए निष्पक्ष विवेचना शुरू करने पर जोर दिया गया था।
विज्ञापन


बाद में पुलिस की गहन छानबीन में सामने आया कि गिरीश की हत्या उसके ही सगे बड़े भाई व मामले के वादी रवीशचंद्र ने की है। पुलिस ने इस पर शनिवार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सम्मनपुर रामअवतार ने बताया कि अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसका हत्या की धारा में चालान किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें