शिव कॉलोनी में चार तोले सोना और 15 हजार रुपये चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
शिव कॉलोनी में एक घर से लाखों रुपये के गहने और 15 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिव कॉलोनी वासी प्रवीण कुमारी ने बताया कि रात को वह घर नहीं थी। जब सुबह वह घर पहुंची तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। जब उसने घर में जांच की तो घर से कपडे, दो सोने के टॉप्स, सोने की दो चूड़ी तथा एक सोने की रिंग गायब मिली। वहीं 15 हजार रुपये भी अलमारी में नहीं मिले।
महिला का पर्स छीनकर युवक फरार
करनाल। सदर बाजार में एक महिला से बाइक सवार तीन युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर बाजार निवासी चित्रगुप्त मंदिर निवासी हेमलता ने बताया कि लगभग शाम सात बजे वह पीएनबी बैंक के एटीएम से उसने दस हजार रुपये निकलवाये और इसके बाद वह बेटी पलक के साथ सैर करने के लिए निकली ही थी कि पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक उसके हाथ से उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में महिला उसका मोबाइल, एटीएम कार्ड आदि थे।