फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किया जा रहा था नाबालिगा का विवाह, पुलिस देख भागे बाराती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तरावड़ी (करनाल)। कस्बा तरावड़ी के वार्ड नंबर-14 में पड़ने वाले राजगढ़ क्षेत्र में एक नाबालिग का शादी हो रही थी। इसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ महिला पुलिस कर्मचारियों को देखकर दूल्हा व बाराती भाग गए, पुलिस ने नाबालिग की शादी रुकवाई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तरावड़ी के वार्ड नंबर-14 में अनाज मंडी के पास राजगढ़ में एक नाबालिग की शादी करवाई जा रही थी। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा हुआ था। सभी रिश्तेदार व पड़ोसी भी शादी की रस्म अदा करने के लिए मौके पर मौजूद थे। इधर, तरावड़ी महिला पुलिस वैलेनिटयर नीतू समेत अन्य इस मामले पर नजर रखे हुए थे। जैसे ही शादी समारोह शुरू हुआ तो पुलिस ओर संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाबालिग की शादी रुकवाई। मौके पर पुलिस देखकर बाराती तो भाग निकले, लेकिन पड़ोसियों के साथ-साथ कई रिश्तेदार भी रफूचक्कर होते दिखाई दिए। पुलिस ने नाबालिग लड़के के परिजनों से दस्तावेज लेकर जांच की तो लड़की नाबालिग पाई गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को थाने में बुलाने के लिए कहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें