फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फड़ियापुर निवासी सुक्खे सिंह का था स्योहारा में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फड़ियापुर निवासी युवक का था स्योहारा में मिला शव
विज्ञापन

हल्दौर। किसान के खेत में मिले शव की शनाख्त गांव फड़ियापुर निवासी सुक्खे सिंह के रूप में हुई है। सोमवार को एक किसान के ईख के खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। पुलिस के प्रयास के बाद भी शव की शनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया था। सोमवार शाम परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शनाख्त गांव फड़ियापुर निवासी सुक्खे सिंह (35) के रूप में की। मंगलवार को थाने मृतक के पीतम सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसका भाई सुक्खे पैदल घर से हल्दौर साप्ताहिक बाजार से अपनी दवाई और घरेलू सामान लेने आया था। लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। वह शराब पीने का आदि था। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि युवक के परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें