फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नाके से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्नेचर ने महिला का गला दबाकर सोने की चेन झपटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस नाके से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्नेचर ने महिला का गला दबाकर सोने की चेन झपटने का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शहर में बाइक सवार स्नेचरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि अब वे पुलिस के नाक तले ही महिलाओं से सोने की चेन झपटने लगे हैं। गुरुवार को लघु सचिवालय चौक के समीप पुलिस नाके से करीब 50 मीटर की दूसरी पर स्नेचर ने महिला का पीछे से गला दबाकर उसकी सोने की चेन झपटने की प्रयास किया, लेकिन महिला ने इसका विरोध किया ऑैर शोर मचा दिया। इससे स्नेचर दूसरे साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौकेेेे पर पहुंची, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस सेक्टर-13 में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब वे महिलाओं का गला दबाकर सोने की चेन झपटने लगे हैं। ऐसी ही एक घटना सेक्टर-13 में दोपहर को घटी। वहां एक महिला अपने बेटे को स्कूल वैन में बैठाने के लिए खड़ी थी। इस दौरान बाइक सवार दो स्नेचर आए और उनमें से एक स्नेचर ने महिला का पीछे से गला दबाकर सोने की चेन झपटने की कोशिश की, लेकिन बदमाश नाकाम रहा और मौका देखते ही भाग गया। महिला के चिल्लाने से आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। इस घटना के बाद महिला और उसका बेटा घबराया हुआ है।
विज्ञापन

शिव कॉलोनीवासी विमल ने बताया कि उसका बेटा करण छठी कक्षा में पढ़ता है। वैसे को वह सुबह की स्कूल में जाता है, लेकिन स्कूल में एक कार्यक्रम होने के कारण स्कूल वालों ने दो बजे उसे स्कूल आने के लिए कहा था। उसका ऑफिस मुगल कैनाल में है। इस लिए उसकी पत्नी पूजा बेटे को सुबह ऑफिस ही लेकर आ गई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी पत्नी पूजा बेटे करण को स्कूल बस में बैठाने के लिए सेक्टर-13 लघु सचिवाल के समीप खड़ी थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए, उनमें से एक युवक बाइक से उतर पर उसके पीछे की ओर खड़ा हो गया। कुछ ही देरी में उस युवक ने पूजा का पीछे से गला दबाकर सोने की चेन झपटने की कोशिश की। जिसका उसकी पत्नी ने विरोध किया और आवाज लगाई। इस दौरान बदमाश फरार हो गया और सोने की चेन झपट नहीं पाया। बता दें जहां यह घटना घटी है उससे करीब 50 मीटर की दूरी पर लघु सचिवालय चौक पर पुलिस की एक टीम वाहनों की चेकिंग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें