फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों के आगे बेबस पुलिस, आईटीआई चौक पर चार दुकानों, गढ़ी बीरबल गांव में चार घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सीएम सिटी में चोरों का आतंक हद से ज्यादा बढ़ता जा रहा है। चोरों के आगे पुलिस बेबस हो गई है। चोर एक ही रात में चार से पांच चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं अब तो चोर जज के घरों को और बैंक को भी निशाना बना रहे हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस का कोई डर नहीं है। चोरी की वारदातों से जिलावासी तंग आ चुके हैं लेकिन पुलिस इन चोरों को पकड़ने में असमर्थ हैं। मंगलवार रात को चोर आईटीआई चौक स्थित चार दुकानों से हजारों रुपये और सामान चोरी कर ले गए। दोनों चोर एक रोशनदान से दुकानों में घुसे थे। इसमें सबसे बड़ी बात है कि पुलिस इस क्षेत्र में रात को गश्त भी करती है। इसके बावजूद चोर चार दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे गए।

पहले खाए फल फ्रूट फिर दिया चोरी की वारदात को अंजाम
आईटीआई चौक पर चार दुकानों में चोरी की वारदात को दो युवकों ने अंजाम दिया है। पहले तो उन युवकों ने करीब 11 बजे इन दुुकानों के बाहर रेहड़ी से फल लिए। और वहीं बैठकर उन्होंने वह फल खाए, जब रेहड़ी चालक सो गया तो उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दीवार से दुकान की छत पर चढ़ गए। इसके बाद रोशनदान से निकलकर उन्होंने एक के बाद एक चार दुकानों में चोर की। पहली दुकान ब्रेंड के नाम से है वहां कपड़ों की चोरी की, दूसरी दुकान में जूते, तीसरी दुकान कृष्णा कनफेंसरी वहां से करीब पांच हजार रुपये व सामान चोरी किया इसके बाद साईं स्टेशनरी की दुकान से भी गल्ले में रखे पांच छह हजार रुपये चोरी कर लिए और फरार हो गए। इसके बाद सुबह कुछ जूते तो दुकान के बाहर एक खाली प्लाट में मिल गए।
विज्ञापन


27 मई को दिनदहाड़े जज के घर हुई थी चोरी
सेशन मार्ग स्थित जज पवनदीप कौर के घर में 27 मई को दिनदहाड़े चोर घुस गए और उनके घर से सोने का एक ब्रेसलेट व दो घड़ी चोरी कर ले गया है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।

बैंक में हुई थी 11.32 लाख रुपये की चोरी कि मामले को 72 घंटे बीते, चोर फरार
कैथल रोड चिडाव मोड स्थित दी करनाल केद्रीय सहकारी बैंक शाखा चिड़ाव में तिजोरी काटकर 11.32 लाख रुपये चोरी होने के मामले को 72 घंटे बीत चुके हैं लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसके बाद भी चोर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस गस्त पर उठ रहे हैं सवाल, रात को कहा रहती है पुलिस
रात के अंधेरे में होने वाली चोरी की बढ़ती वारदातों से पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में जिला निवासी पुलिस प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि रात को पुलिस कहा रहती है। पुलिस दावा करती है कि पीसीआर व राइड रातभर गश्त करते हैं लेकिन फिर भी चोर आसानी से घर व दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे जाते हैं।
विज्ञापन


जानिए किसी वर्ष कितने हुए चोरी के मामले दर्ज
वर्ष - चोरी के मामले दर्ज
2015-16 - 394
2016-17 - 471
2017-18 - 569
2018-19 - 529

एक ही रात में चार घरों में लाखों रुपये के गहने व 77 हजार रुपये चोरी
इंद्री थाना क्षेत्र में भी चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोर एक-एक कर गांव में तीन से चार घरों को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार रात को चोर गांव गढ़ी बीरबल में एक साथ चार घरों से लाखों रुपये के सोने व चांदी के गहने व 77 हजार रुपये चोरी कर ले गए। गांव के लोगों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। गांव गढ़ी बीरबल निवासी रविंद्र, संजिव, राजकिशन व विनोद ने बताया कि रात को वह कूलर लगाकर घर की छत पर सो रहे थे तो जब वह सुबह करीब चार बजे कमरे में गए तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ मिला। रविंद्र के घर से मोबाइल फोन गायब मिला तो वहीं विरेंद्र के घर से एक सोने की अंगूठी, कानों की बालिया सोने की, एक तबीजी सोने की, एक जोड़ी चांदी की चेन 12 तोले, दो जोड़ी चुटकियां पैरों की, एक कोका सोने का चार चांदी की माता तबीजी व 62000 हजार रुपये गायब मिले। सजीव के घर से एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पैरों की चांदी की चेन, चुटकियों की जोड़ी, हाथ पैरों के कंगन, 7 हजार रुपये नकद गायब थे। राजकिशन के घर से एक मोबाइल गायब मिला। विनोद के घर से मोबाइल व 15 हजार रुपये गायब मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें