फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर गाली-गलौच करने के कारण हुआ सांसद के गनमैन पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। करनाल सांसद संजय भाटिया के गनमैन सिपाही दीपक राणा पर हमला फेसबुक पर गाली-गलौच करने के कारण हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिपाही दीपक राणा और आरोपी पक्ष में विवाद चल रहा था। हमले से पहले हवलदार दीपक राणा ने फेसबुक पर लाइव होकर आरोपियों को सरकारी रिवाल्वर दिखाकर धमकी दी और गाली-गलौच की। इसी से खुन्नस खाकर आरोपियों ने सिपाही पर हमला बोल दिया और मारपीट के बाद उसकी सरकारी रिवाल्वर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए 20 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उनके कब्जे से सिपाही की सर्विस रिवाल्वर और 10 राउंड भी बरामद कर लिए गए हैं। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
करनाल सांसद संजय भाटिया का गनमैन सिपाही दीपक कुमार निवासी वासी गांव बालपबाना सोमवार रात करीब 8:00 बजे अपनी निजी गाड़ी स्विफ्ट कार में सवार होकर अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह गगसीना-एंचेला मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से तीन चार गाड़ी आई और गनमैन को रोककर उसके साथ मारपीट की और लाठी डंडो से पीट-पीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी उसकी सरकारी पिस्टल भी छीन कर भाग गए। घायल हवलदार दीपक को ट्रामा सेंटर करनाल में दाखिल करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दीपक के मुताबिक, हमला करने वालों में से तीन की पहचान अजीत गांव गोंदर, अमित पुनिया गांव गगसीना व प्रदीप गांव बिजना के रूप में की। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया कर लिया था। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी और मंगलवार को दो आरोपियों अजीत गोंदर व अमित गगसीना को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, उनके कब्जे से गन व 10 राउंड भी बरामद कर लिए है। तीसरे आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि सांसद के गनमैन पर हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को नामजद किया था। तीसरा आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन


गालियां देने की कई वीडियो वायरल
वहीं, मंगलवार को सांसद के गनमैन दीपक राणा द्वारा फेसबुक पर रिवाल्वर दिखाकर गालियां देने और देख लेने संबंधित कई वीडियो वायरल हो गई। वीडियो में दीपक राणा समेत एक अन्य सदस्य कार में दिख रहे हैं और दूसरे पक्ष पर आरोप लगा रहे हैं कि वे हमें गालियां दे रहे हैं, जो ठीक नहीं है। दीपक राणा वीडियो में दूसरे पक्ष को चैलेंज कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वे उनके गांव में आएंगे। इस बारे में एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि सिपाही दीपक पर हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया है। दो आरोपी काबू कर लिए हैं, अन्य की तलाश जारी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें