फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में जला हुआ मिला किसान का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कुंजपुरा के गांव डबरकी खुर्द में एक 50 वर्षीय किसान का जला हुआ शव खेत में मिला है। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर प्रदर्शन किया है। परिजनों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। देर रात परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते रहे। भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन नहीं माने। इसके बाद रात 11 बजे परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया।

बेटे के प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक सुरेंद्र के बेटे का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। इस मामले को लेकर उनका पहले झगड़ा हुआ था और मृतक किसान का बेटा इस मामले में जेल भी गया हुआ है। इस दौरान लड़की के परिजनों ने उन्हें धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


शाम को खेत में आया था किसान सुरेंद्र
परिजनों ने बताया कि किसान सुरेंद्र शाम को खेत में गया था। आरोप लगाया कि उसे अकेला देखकर उसके पड़ोसियों ने उसे जला दिया। जब सुरेंद्र जल रहा था तो वे उसे देखकर खेत में पहुुंचे, लेकिन जब तक सुरेंद्र की मौत हो चुकी थी। किसान का शव देखकर परिजनों को गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने प्रदर्शन किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने शव उठाने नहीं दिया।
विज्ञापन



डबरकी खुर्द में एक किसान का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर 6 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।-सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, कुंजपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें