फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस हादसे में दो और यात्रियों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव मुगल माजरा टी प्वाइंट पर पेड़ से टकराने के बाद पलटी बस में घायल दो और यात्रियों ने दम तोड़ दिया है। ऐसे में हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। पहले दिन ही महिला समेत दो की मौत हुई थी। शनिवार को मरने वालों में यमुनानगर निवासी गुरसेव (18) और गांव मुखाला निवासी अनिल शामिल हैं।
विज्ञापन

शनिवार को हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज मेें पहुंचकर करनाल से गढ़ीबीरबल मार्ग पर गत दिवस सड़क हादसे में घायल हुए यात्रियों का हाल-चाल जाना और डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए, सही तरीके से इनका उपचार किया जाए। मंत्री कांबोज सड़क हादसे की सूचना मिलते ही बीती रात को ही मौके पर पहुंच गए और घायलों की मदद के लिए तुरंत एंबुलेंस तथा क्रेन की व्यवस्था करवाई, जिसके फलस्वरूप घायल यात्रियों को अस्पताल तक आसानी से पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें 1 यमुनानगर तथा 3 करनाल जिला के यात्री शामिल हैं। बस में सवार अधिकांश यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें