फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का प्रहार, 18 विद्यार्थियों समेत 107 हुए शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। वीरवार को 107 नए केस आ गए, जिससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। नए संक्रमितों में 18 विद्यार्थी, डॉक्टर, एनडीआरआई निदेशक, एग्रीकल्चर डीडीए, अध्यापक, प्रोफेसर, डीसी ऑफिस का कर्मचारी भी शामिल है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त ने आंशिक लॉकडाउन लगा दिया है। जिसके तहत शाम छह बजे के बाद मुख्य बाजार बंद रहेंगे। हालांकि करियाना, कैमिस्ट शॉप, डेयरी व डेयरी से संबंधित वस्तुओं समेत अन्य आवश्यक चीजों की दुकानें रात 11 बजे तक खुली रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी लॉकडाउन व कोरोना नियमों का उल्लंघन करता मिले उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।
इन जगहों पर मिले संक्रमित
नए संक्रमितों में 80 से ज्यादा करनाल शहर, घरौंडा में छह, तरावड़ी, एनडीआरआई, कोहंड, उचाना, कुराली, कुंजपुरा, कलसौरा, मंचुरी, पुलिस लाइन, दाहा, सीतामाई के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में 281 पर पहुंचे सक्रिय मरीज
जिले में अब 281 सक्रिय मरीज हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2723 सैंपल लिए गए। वीरवार को जिले में कोरोना के 107 नये केस मिले हैं जबकि 16 लोग ठीक हो गए हैं। जिले में अब तक 649413 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें 40371 पॉजिटिव केस आए थे और 39535 मरीज ठीक होकर घर चले गए। अब तक 555 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। टीकाकरण अभियान भी जोरों पर है। जहां भी कोरोना के मामलों की सूचना मिलती है, वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। अब तक नीलोखेड़ी, बरानी खालसा, निसिंग, ढाकवाला, मॉडल टाउन का कुछ एरिया, सेक्टर-6 व सेक्टर 13 की कुछ एरिया में जोन बनाए गए हैं।
- डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें