फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में शराब बनाते काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
क रनाल। पुलिस की एक्साइज स्टाफ टीम ने तीन मामलों में लाहन, अंग्रेजी व देसी शराब सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक्साइज स्टाफ टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक दलसेर सिंह के अनुसार दो जून को उनकी टीम गांव खेड़ी सर्फली में मौजूद थी। उसी समय टीम को सूचना मिली कि गुरमंगत उर्फ राजू निवासी गांव खेड़ी सर्फली करनाल, नजदीक पीएनबी अपने घर के आगे खाली जगह में लाहन द्वारा शराब बनाने का धंधा करता है। आरोपी को काबू कर एक ड्रम में से 170 लीटर लाहन बरामद किया गया। असंध थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह कच्ची शराब बनाकर 500 रुपये प्रति दो लीटर के हिसाब से बेचता था।
विज्ञापन

वहीं, एक जून को आरोपी गौरव निवासी सर्राफा बाजार, करनाल को नजदीक शिव मंदिर के पास से 14 बोतल शराब अंग्रेजी रॉयल स्टैग सहित गिरफ्तार किया गया। तीसरे आरोपी सुशील निवासी खुर्द मंडी चौड़ा बाजार थाना शहर को नजदीक बंगला स्वीट्स करनाल से देसी शराब सहित गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें