करनाल। गांव गोहिदा निवासी एक व्यक्ति के साथ व्यापार करने के बहाने 3.95 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गोहिदा निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसका खाता एक्सिस बैंक में है। कुछ दिन पहले उसके पास दो नंबर से मैसेज आए और कहा गया कि आपके साथ बिजनेस करना चाहते हैं। वह उनकी बातों में आ गया। आरोपियों ने उसके साथ तीन लाख 95 हजार 100 रुपये की ठगी कर ली। संवाद