फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आईसीयू-एचडीयू भवन का निर्माण अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। 15 अगस्त के मौके पर नागरिक अस्पताल में आईसीयू और एचडीयू वार्ड का उद्घाटन होना था, लेकिन अंतिम समय पर यह कार्यक्रम टल गया। इसकी वजह काम का समय पर पूरा न होना बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी इसमें ऑक्सीजन प्लांट भी लगना है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, 13 अगस्त तक निर्माण और साज-सज्जा का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन कई जरूरी कार्य लंबित रह गए, जिससे उद्घाटन संभव नहीं हो सका। मरीजों और उनके परिजनों को उम्मीद थी कि नई सुविधा शुरू होने से गंभीर रोगियों को जल्द बेहतर इलाज और आरामदायक माहौल मिलेगा, लेकिन अब उन्हें और इंतजार करना होगा। नए वार्ड के शुरू होने से यह दबाव कम होना था, लेकिन काम अधूरा रहने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से काम तय समय पर पूरा नहीं किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से भी अभी तक कोई पुष्टि पत्र नहीं आया था कि वे यहां उद्घाटन करने आएंगे या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें