फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: काम रोकने का आदेश पर निर्माण जारी

Fri, 23 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मौके का निरीक्षण करते नगरपालिका अध्यक्ष हैप्पी गुप्ता । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न वार्डों में बिछाई जा रही सीवरेज लाइन के निर्माण कार्य में ऐसा गड़बड़झाला सामने आया है जिसने विभागीय कार्यप्रणाली और ठेकेदार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब खुद विभागीय अधिकारी को काम रुकवाने और बिछाई गई सीवरेज लाइन को दोबारा उखाड़ने के आदेश जारी कर रहे हैं लेकिन हैरानी की बात ये है कि आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी है।

जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के 15 वार्डों की गलियों में करीब आठ करोड़ से सीवरेज बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। इसी कड़ी में अराईपुरा रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी में करीब एक सप्ताह से सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में भारी धांधली की जा रही है। न तो सीवरेज का लेवल सही रखा गया है और न ही निर्धारित मानकों के अनुसार सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। अगर यही स्थिति रही तो आने वाली एक-दो बरसात में ही सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगी और सड़कें बैठ जाएंगी।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि ठेकेदार सीवरेज पाइप बिछाते ही उसे जल्दबाजी में मिट्टी से ढकवा रहा है ताकि इस्तेमाल की गई घटिया सामग्री और लापरवाही किसी भी जांच में सामने न आ सके। जैसे ही इस गंभीर अनियमितता की सूचना विभाग तक पहुंची तो जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ विनोद आर्य ने अपनी टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भारी खामियां पाए जाने पर उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से काम बंद करने के साथ डाली गई मिट्टी को दोबारा हटाने के आदेश जारी किए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष हैप्पी लव गुप्ता भी पार्षदों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनता के पैसों से हो रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


समय पर लगाई जाए रोक

एसडीओ द्वारा काम बंद करने और सीवरेज उखाड़ने के स्पष्ट आदेश के बावजूद डिफेंस कॉलोनी में निर्माण कार्य जारी है। जिस स्थान पर मिट्टी हटाने के आदेश दिए गए थे वहां आज भी काम चलता मिला। यह स्थिति न सिर्फ ठेकेदार की मनमानी और बेशर्मी को दर्शा रही है बल्कि विभागीय अधिकारियों की कार्यकुशलता पर भी बड़ा सवालिया निशान बन रही है। इससे कॉलोनीवासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस घोटाले पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में उन्हें सीवरेज जाम, धंसी सड़कों और गंदगी की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें