फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: परशुराम जयंती समारोह में भिड़े सांसद संजय भाटिया और अरविंद शर्मा के समर्थक, हाथापाई तक पहुंची नौबत

Sun, 29 May 2022 05:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)

सार

विरोध के दौरान समाज के कुछ लोगों ने कहा कि ये भगवान परशुराम का मंच है, यहां राजनीति की बात नहीं होनी चाहिए। इसे राजनैतिक क्यों बना रहे हो।
विज्ञापन
करनाल में सांसद संजय भाटिया और अरविंद शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल सेक्टर-8 स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती समारोह में सांसद संजय भाटिया और रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों सांसदों के सामने ही हंगामा इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। मंच से दोनों सांसद लोगों को समझाते दिखे। इससे पहले दोनों सांसद एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे।  

विज्ञापन


हंगामा उस वक्त हुआ जब सांसद अरविंद शर्मा की सरकार से कई कार्यों को पूरा करने की बात की गई। धर्मशाला में लिफ्ट लगवाने के लिए 10 लाख रुपये की ग्रांट सांसद भाटिया से मांगी गई। इसके बाद सांसद संजय भाटिया मंच पर संबोधन करने आए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब (अरविंद शर्मा) ने कहा कि ये तो सादे आदमी है, इन्होंने (आयोजकों ने) 10 लाख रुपये की लिफ्ट कह दी। मैं तो 25 लाख रुपये की कहता। चुटकी लेते हुए सांसद भाटिया ने कहा कि डॉक्टर साहब ये राज आ गया भाजपा का। कांग्रेस के राज में तो लिफ्ट 25 लाख की लगा करती थी। अब लिफ्ट 10 लाख की है तो 10 लाख में ही लगेगी।

इस पर फिर माइक सांसद अरविंद शर्मा ने लिया और बोले, भाटिया साहब ने सोचा कि मैं तो नुक्ताचीनी से रह ही गया। इसलिए अब अपनी बात कह रहे हैं। इसक बाद फिर सांसद भाटिया बोले, ये पंचायत का नियम है कि एक पक्ष बोले तो दूसरा भी बोलता है। आपने अपना पक्ष रखा अब मेरी बारी है। डॉक्टर साहब जितना सोहना और स्याना मैं हूं नहीं। चार बार सांसद रह चुके हैं। मैं पहली बार बना हूं। जितनी पार्टियों का अनुभव उन्हें है, उतना मुझे नहीं है। कोई भूल चूक हो जाए तो भाई माफी दे दियो। इतनी देर में ही सभागार में बैठे कुछ लोग भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक विवाद चला।
विज्ञापन


विरोध के दौरान समाज के कुछ लोगों ने कहा कि ये भगवान परशुराम का मंच है, यहां राजनीति की बात नहीं होनी चाहिए। इसे राजनैतिक क्यों बना रहे हो। सांसद भाटिया से कहा कि अगर आपको राजनैतिक मंच चाहिए तो मुख्यमंत्री के पास जाओ। ये ब्राह्मणों का मंच है। तुम्हारे से अगर कोई 25 लाख की लिफ्ट मांगे तो ऊपर से 25 चलते हैं और लोगों तक पांच पहुंचते हैं।
विज्ञापन


  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें