फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने किया हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फफड़ाना में हुई लड़ाई झगड़े में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

गांव फफडाना दीपक बैनीवाल निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 50 वर्षीय पिता रिशीपाल खेतीबाड़ी करते थे। उसने बताया कि वह और उसके गांव का अनिल चंडीगढ़ में गाड़ी चलाते हैं। उसको अनिल से 3 हजार रुपये लेने थे। उसने तीन दिन पहले अनिल से रुपये मांगे तो उसने उसे गालियां और देख लेने की धमकी दी थी। रविवार शाम वह चंडीगढ़ से गांव आने के बाद शाम को भाई मनोज, साहिल के साथ खेतों में काम करने जा रहे थे। गांव से बाहर शुगर मिल के पास अनिल, सुनील, सुरत सिंह, सिंद्र सिंह और एक युवती कार से आए और उनके आगे रोक दी। आरोपियों ने अपने चाचा और अन्य को भी वहां बुला लिया। इसके बाद अनिल, सुनील, सुरत सिंह, सिन्द्र व युवती ने लाठी, जेली और कुल्हाड़ियों से उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान पिता रिशीपाल के मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने उसके पिता से मारपीट की और उनको नीचे गिराकर परने से मुंह बंद कर लिया। उसके चाचा मेहर सिंह और सुखबीर सिंह ने उसके पिता को आरोपियों से छुड़वाया। इसके बाद परिजन घायल पिता को पहले असंध के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर वे अपने पिता को पानीपत ले जा रहे थे। इस दौरान उसके पिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर एक युवती सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें