गांव बल्ला की एक 70 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या करने का
मामला सामने आया है। राजेश कुमार वासी बल्ला ने बताया कि वह दिल्ली करोल बाग में प्राइवेट
नौकरी करता है। उसकी 70 वर्षीय माता ओमपती देवी जिला सोनीपत के गांव
किलोडहद में शादी समारोह में गई थी। वह आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे सोनीपत से
पानीपत वाली बस में बैठा दी थी। जोकि गांव बल्ला में अपने घर आ रही थी।
शाम को करीब 7 बजे उसे उसके ताऊ के लड़के कृष्ण कुमार ने फोन करके बताया
कि उसकी माता ओमपती बल्ला नहर पुल से करीब 200 मीटर दूर मूनक हेड की तरफ मृत
अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही वह अपने बड़े भाई अशोक के साथ मौके
पर पहुंचा। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और
शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को
सौंप दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है महिला की हत्या गला दबाकर की
गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर
लिया है। असंध थाना एसएचओ जगबीर कादियान ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।