फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी देने पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बसताड़ा टोल पर किसानों और पुलिस के टकराव में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने पर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल कुलबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि 28 अगस्त को उनकी भी ड्यूटी बसताड़ा टोल प्लाजा पर लगी थी। उस दौरान उपद्रव करने पर जब एसडीएम ने हल्का बल प्रयोग करने के आदेश दिए तो कुछ लोगों ने गाली गलौज व पथराव शुरू कर दिया। उनमें गुरजंट सिंह उर्फ जंटा वासी गांव खिजराबाद भी शामिल है। उसी दिन गुरजंट सिंह व अन्य ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत भाषा का प्रयोग किया। लाइव वीडियो में गुरजंट ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जबकि वे ड्यूटी कानून के दायरे में रहकर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें