करनाल। गांव बलहोलपुर निवासी रणजीत ने मूनक गांव के नंबरदार कानूनगो, पटवारी सहित दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रणजीत ने बताया कि गांव मूनक मेें उसके नाना हरभजन सिंह की 33 कनाल सात मरले कृषि भूमि थी। जिनकी मृत्यु 18 सितंबर वर्ष 2011 में हो गई थी। उनकी मृत्यु के पश्चात उनके वारिश बेटा गुरमेज सिंह मृतक बेटा भूपेंद्र, बेअंत कौर पुत्री, शरणजीत कौर पुत्री, कुलदीप कौर मृतक पुत्री है। उपरोक्त आरोपियों ने मेरी माता रूप कौर कुलविंदर कौर का नाम वारिशों में न दर्शा कर आरोपी बेअंत कौर, अमरिंदर कौर व रणजीत कौर में इंतकाल में आई जमीन गुरमेज सिंह एवं वंश प्रीत के नाम करवा दी। इस मामले में गांव के नंबरदार ने गलत ढंग से शिनाख्त की है। हल्का पटवारी व कानूनगो ने भी आरोपियों के साथ मिलकर नाजायज ढंग से गलत कार्य किया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।