फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी मां-बेटी को धमकाने के आरोप में पुलिसकर्मी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पड़ोस में मां-बेटी को धमकाने के मामले में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायती पत्र के साथ पीड़ित की ओर से आरोपी पुलिसकर्मी की धमकाते हुए वीडियो भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-4 निवासी रजनी ने बताया कि वह घर पर बेटी के साथ रहती है। बीते रोज बेटी घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी, जबकि घर में मिस्त्री काम पर लगे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मी दिलबाग सिंह शराब के नशे में आया और धमकाने लगा। उसका कहना था कि निर्माण के दौरान घर की गंदगी उसके सामने डाल दी गई है, जबकि मलबा काफी दूरी पर पार्क के साइड में रखा गया था। इसके बावजूद आरोपी ने बुरा भला कहा और केस दर्ज कर थाने में बंद करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि इसके बाद कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर भी उसने गाली गलौज की और बेटी को धक्का दिया। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें