फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लगी आग, जलकर राख

विज्ञापन
असंध. जींद और सफीदों रोड के बची स्थित बाईपास पर गाड़ी में लगी आग।
विज्ञापन
असंध। जींद और सफीदों रोड के मध्य स्थित बाईपास पर अचानक एक डस्टर कार में आग लग गई। आग लगने से गाड़ी में रखे 15 हजार रुपये भी जल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। जिस समय गाड़ी में आग लगी उसमें सवार दोनों भाई नीचे उतरे थे।
विज्ञापन

गोहाना के आदर्श कॉलोनी निवासी रजत ने बताया कि वह एलईडी आपूर्ति करता है। वह और उसका चचेरा भाई गगन मंगलवार को कैथल एलईडी देकर गोहाना जा रहे थे। जब कार असंध बाईपास पर पहुंची तो गाड़ी के म्यूजिक सिस्टम के पास वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने लगा। इसके बाद गाड़ी बंद हो गई। दोबारा स्टार्ट नहीं हुई। वह गाड़ी से उतरकर मैकेनिक को बुलाने गया। दोबारा गाड़ी के पास पहुंचा तो हल्की आग लगी थी। जब आग पर पानी डाला तो आग और बढ़ गई। अचानक पूरी गाड़ी में आग फैल गई। गाड़ी में कागजात के साथ 15 हजार रुपये भी जल गए। असंध पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें