फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कैडेट अमन और रोहन ने शूटिंग में जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 दिवसीय एटीसी शिविर से पदक जीतकर लौटे एनसीसी कैडेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एनसीसी के 10 दिवसीय एटीसी शिविर में ट्रॉफी और मेडल जीतकर लौटे एनसीसी एयरविंग कैडेट्स का कॉलेज में स्वागत किया गया। कॉलेज प्रधानाचार्य ने कैडेट की पीठ थपथपाई। फायरिंग प्रतियोगिता में कॉलेज के कैडेट अमन ने .22 शूटिंग में और कैडेट रोहन ने स्कीट शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।
इस शिविर में नंबर दो हरियाणा एनसीसी एयर स्क्वाड्रन करनाल ने शिविर में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम किए। सोमवार को पंडित चिरंजी लाल शर्मा महाविद्यालय में ट्राॅफी और मेडल जीतकर लौटे कॉलेज के एनसीसी एयर विंग कैडेटों और एनसीसी अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश दुग्गल ने स्वागत किया। कैंप में आयोजित हुई ड्रिल प्रतियोगिता में कॉलेज टीम की ट्रॉफी जीती जिसकी कमांड कैडेट राहुल चित्करा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रेखा त्यागी ने एनसीसी एयरविंग कैडेटों और एनसीसी अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश दुग्गल को बधाई दी। मौके पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. कमलेश रानी, डॉ. सरिता आर्य, डॉ. मोना बत्रा और डॉ. सुनीता ने भी कैडेट्स को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें