संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्णनगरी की बेटी नेहा नरवाल अमेजन के एडब्ल्यूएस एआई डिवीजन में प्रख्यात मशीन लर्निंग इंजीनियर के रूप में कार्य कर रही है। जिसने एआई में भाषा मॉडल विकसित कर नाम कमाया है।
नेहा ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ साइंस और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। नेहा ने एप्पल, अमेजन और सी थ्री एआई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नेहा वर्तमान में अमेजन एडब्ल्यूएस एआई में एक टीम का नेतृत्व कर रही है जो कि विभिन्न उद्योगों जैसे स्वास्थ्य, वित्त और शिक्षा के लिए बड़े पैमाने पर भाषा मॉडल विकसित करती है। निफा अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू ने नेहा नरवाल की उपलब्धियों के लिए उसके परिवार को बधाई दी।
राष्ट्रीय स्तर पर जीते 28 पदक
प्रोफेशनल उपलब्धियों के अलावा, नेहा ने स्केटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर 28 पदक जीते हैं और दो वर्षों तक राष्ट्रीय चैंपियन रही। उन्हें प्रधानमंत्री और उप राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।