फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह बोले: हर पंचायत में 2025 तक बनेंगी पैक्स, ईंधन में एथेनॉल की मात्रा 25 फीसदी करने का लक्ष्य

Tue, 14 Feb 2023 09:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अभी देश में हैं 65 हजार पैक्स, तीन साल में दो लाख नई पैक्स बनाने का लक्ष्य है। किसानों को लाभान्वित करने के लिए पैक्स के साथ 20 सुविधाएं जोड़ीं गईं हैं। सीएम को 10 हजार करोड़ रुपये ऋण का स्वीकृति पत्र भी सौंपा। 
विज्ञापन
हरियाणा सहकारी एक्सपोर्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने विचार रखते केंद्रीय मंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2025 तक देश की हर ग्राम पंचायत में पैक्स (प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसायटी) बनाई जाएंगी और पैक्स को मल्टी पर्पज सर्विस सेंटर के रूप में विकसित करते हुए 20 सुविधाओं से जोड़ा भी गया है। इससे किसानों को खासा लाभ पहुंचेगा। शाह ने समितियों की आर्थिक दशा सुधारने को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 10 हजार करोड़ रुपये के ऋण का स्वीकृति पत्र भी सौंपा। 

विज्ञापन


शाह मंगलवार को करनाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां देश के पहले हरियाणा सहकारी एक्सपोर्ट हाउस का उद्घाटन करने के साथ कई अन्य परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इससे किसान व शिल्पकार अपने उत्पादों को यहां लाकर उन्हें विश्व बाजार में निर्यात कर अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे।

पैक्स अब एफपीओ, सीएससी, जल वितरण, गैस वितरण, राशन वितरण, ग्रामीण लाइटों की मरम्मत के कार्य सहित स्वच्छता का भी कार्य कर सकेंगी। किसानों को लाभान्वित करने के लिए पैक्स से 20 सेवाओं को जोड़ा गया है। 
विज्ञापन


पानीपत एथेनॉल प्लांट का किया शिलान्यास 
केंद्रीय मंत्री ने 200 करोड़ रुपये के पानीपत एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास करते हुए कहा कि 2014 में देश में पेट्रोल व डीजल में आधा प्रतिशत एथेनॉल मिलाते थे, आज 10 प्रतिशत मिलाया जा रहा है। वर्ष 2025 तक हमारा लक्ष्य 25 प्रतिशत एथेनॉल ईधन में मिलाने का है। सहकारिता को ग्रामीण क्षेत्र की रीढ़ बताते हुए कहा कि इसके लिए जागरूकता बेहद आवश्यक है।

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के माध्यम से कम ब्याज पर दिए जा रहे 10 हजार करोड़ रुपये के ऋण से सहकारी समितियों का काफी हद तक विकास हो सकेगा। शाह ने कहा कि अब तक देश में 65 हजार पैक्स हैं, अगले तीन सालों में दो लाख नई पैक्स बनाने का लक्ष्य है।

देश में शीघ्र ही बीज सोसायटी भी बनाई जाएगी, जबकि जैविक उत्पादों की मार्केटिंग के लिए मल्टी स्टेट सोसायटी का गठन हो चुका है। शाह ने कहा कि मल्टी स्टेट एक्सपोर्ट हाउस का पंजीकरण हो गया है। शीघ्र सब्जी के निर्यात की ओर भी बढ़ेंगे। देश का हर किसान व कारीगर के प्रोडक्ट दुनिया तक पहुंचने चाहिए। उन्होंने हरियाणा विभिन्न परियोजनाओं के सफल संचालन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सराहना भी की।

एक्सपोर्ट हाउस में ये मिलेंगी सुविधाएं
करनाल में बने हरियाणा सहकारी एक्सपोर्ट हाउस में निर्यात से संबंधित विभिन्न सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इसमें उत्पाद की टेस्टिंग, ब्रांडिंग, लेटर ऑफ क्रेडिट, एक्सपोर्ट के लिए सभी सुविधाएं मुहैया होंगी। यदि किसान के पास भंडारण की भूमि नहीं है, घर छोटा है तो भी अपना उत्पाद लाएं, यहां एकत्र करके उसे निर्यात की व्यवस्था होगी। उन्होंने सांझी डेयरी परियोजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि फेडरेशन से जुड़कर सांझी पशुशालिका बनाने में पशुपालकों को मदद मिलेगी। बाहरी क्रेताओं को भी यहां विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि उन्हें भी एक ही छत के नीचे विभिन्न उत्पाद अवलोकन व खरीद के लिए मुहैया हो सकें। 

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि सहकारिता ऊंचाई की ओर अग्रसर है। निर्यात बढ़ाने को लेकर बेकार पड़े एग्रो मॉल में एक्सपोर्ट हाउस बनाकर निर्यात बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। हैफेड ने 680 करोड़ रुपये का निर्यात किया है।

पानीपत का प्लांट 90 हजार लीटर एथेनॉल रोजाना उत्पादित करेगा। सभी 11 सहकारी चीनी मिलों को आगे बढ़ाया जा रहा है। छह दुग्ध प्लांट पहले से हैं, सातवां दुग्ध प्लांट का आज रेवाड़ी से शुभारंभ किया गया है। जो पांच लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन करेगा। हरियाणा का निर्यात लक्ष्य ढाई हजार करोड़ करने का है।

इससे पहले हरियाणा के सहकारी मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज, हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत, सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, एसीएस डीवीएसएन प्रसाद, एमडी हैफेड ए.श्रीनिवास आदि मौजूद रहे।

इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

  •  करनाल में हरियाणा सहकारी एक्सपोर्ट हाउस का उद्घाटन
  •  150 करोड़ की लागत वाले पानीपत सहकारी चीनी मिल में एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास
  •  रेवाड़ी के गांव बिदवास में 200 करोड़ की लागत से बनने वाले सहकारी दुग्ध प्लांट का शिलान्यास
  •  एनसीडीसी की ओर से सहकारी संस्थाओं के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का स्वीकृति पत्र दिया
  •  गरीबों को दुग्ध उत्पादन के लिए प्रेरित करने को सांझी डेयरी परियोजना का शुभारंभ
  •  इंटरनेट रेडियो : रेडियो स्टेशन व मोबाइल एप सहकारिता वाणी का उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें