फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो को गति देने को की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। विधायक हरविंद्र कल्याण ने शनिवार को नगरपालिका कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक विकास कार्यों के संबंध में मंथन किया। इनमें वैध कालोनियों में विकास कार्य, कामर्शियल कॉम्पलेक्स, पानी की निकासी, सर्विस लेन के चौडीकरण के साथ स्वच्छता के मुद्दे शामिल रहे। हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सरकार ने शहर की 21 कॉलोनियों को वैध किया था। कुछ कालोनियों में विकास कार्य शेष है। इन्हें गति देने के लिए 8 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके है और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और मई माह के तक सभी कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा के सर्विस लेन को चौड़ा कर पार्किंग व रेहड़ी खड़ी करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा बारशि के दौरान आने वाली जलभराव की समस्या के निराकरण के लिए भी प्रपोजल तैयार हो चुका है। मेन गंदे नाले से लेकर बरसाती नालों तक की सफाई होगी और रेलवे अंडरपास के नीचे से पानी की निकासी के लिए दो जनरेटर पंप सेट लगाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि तकिया मार्केट की समस्या का जल्द समाधान कराएं। इसके अलावा रेलवे अंडर पास में भरने वाले बरसाती पानी को निकालने के लिए नगरपालिका व पब्लिक हेल्थ दो पंप सेटों की व्यवस्था करें। शहर के मुख्य गंदे नाले और अन्य नालों की पहले ही सफाई करवाएं, ताकि बरसात के सीजन में नाले चोक होने की समस्या न हो। बैठक में एसडीएम अभय सिंह जांगड़ा, नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा, एमई संदीप राठी, जेई अंकित छोक्कर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें