फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष करने वाला व्यक्ति कभी असफल नहीं होता : सीएम

Sun, 20 Nov 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को सेंट थैरेसा कान्वेंट स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन नवचेतना मंच के तत्वावधान में करवाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाजसेवी एसपी चौहान के जीवन पर लिखी पुस्तक संघर्ष को सलाम पुस्तक का विमोचन किया। एसपी चौहान के जीवन पर आधारित पुस्तक का लेखन संदीप साहिल ने किया है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन


इस दौरान स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जीवन में संघर्ष व कड़ी मेहनत करने वाला व्यक्ति कभी असफल नहीं होता। संघर्ष करने वाले मनुष्य के रास्ते में चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न आए वह हर बाधा को पार कर जीवन में सफलता जरूर हासिल करता है, इसलिए मनुष्य को सदैव संघर्षरत रहना चाहिए। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता में भी यह संदेश दिया गया है कि मनुष्य को कर्म करना चाहिए, फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य का कर्म ही उसे जीवन में सफलता प्रदान करता है।

कार्यक्रम में अभिनेता यशपाल शर्मा, अभिनेता आर्य बब्बर, गायिका शीतल रावत, गायक दीपेश राही और प्रणव सिंघल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए गायकों ने अपनी आवाज से कार्यक्रम समां बांध दिया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, मुख्य संसदीय सचिव सरदार बख्शीश सिंह विर्क, हैफेड के चेयरमैन एवं विधायक घरौंडा हरविन्द्र कल्याण, विधायक एवं जिलाध्यक्ष भगवानदास कबीरपंथी, संतोष अत्रेजा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भूतपूर्व सांसद सुनील शास्त्री, उत्तराखंड के पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा व नरेंद्र वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें