फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी को हवालात में नहीं आई नींद, रातभर बदलती रही करवटें

Sun, 20 Nov 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
साध्वी देवा ठाकुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपनी बेबाकी और हथियारों की शौकिन के लिए पहचान रखने वाली साध्वी देवा ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए महिला थाने के हवालात में पहली रात कटरवटें बदली हुए कटी। मखमली गद्दों पर सोने वाली साध्वी को जमीन पर नहीं आई। रातभर साध्वी जागती रही और इस दौरान घटना को लेकर आंसू बहाती रही। महिला थाना के सूत्रों का दावा है कि साध्वी को जमीन पर नींद नहीं आ सकी और रातभर चिंता में डूबी रही। वहीं, शनिवार को सिटी थाना पुलिस ने साध्वी की निशानदेही पर आधा दर्जन स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। हालांकि, पहले दिन पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली है। पुलिस को न तो उसके साथियों का सुराग लग पाया है और न ही हथियारों का।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि साध्वी व उसके साथियों पर शादी समारोह में हवाई फायर करने से महिला की मौत व चार लोग घायल हो गए थे। पुुलिस ने इनके खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया हुआ है। शुक्रवार को साध्वी ने अदालत में सरेंडर किया था, जिसके बाद अदालत ने साध्वी को पांच दिन के रिमांड पर भेजा है। शुक्रवार रात को साध्वी को महिला थाने की हवालात में रखा गया है। मखमली और आरामदेय गद्दों पर सोने वाली साध्वी जमीन पर पड़ी दरी पर नहीं सो पाई। साध्वी रातभर करवटें बदलती रही। हालांकि, बताया जाता हैश् कि साध्वी को मामले को लेकर काफी चिंचित हैं और वे रातश को कई बार उठकर रोने लगी है। हालांकि, साध्वी को लेकर थाने की सुरक्षा भी कड़ी की गई है।
कई स्थानों पर की छापेमारी, नहीं मिली सफलता
उधर, सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने शनिवार को साध्वी को लेकर करीब आधा दर्जन स्थानों पर रेड की। हालांकि, पुलिस को इसमें कोई खास सफलता नहीं मिल पाई। न तो पुलिस साध्वी से उसके साथियों के नाम उगलवा पाई और न ही हथियारों का पता लगा पाई। पुलिस साध्वी से कड़ी पूछताछ कर रही है, लेकिन पहले दिन पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि मामले की तफ्तीश जांच जारी है। फिलहाल साध्वी के साथियों को गिरफ्तार करने व हथियारों की बरामदगी की कोशिशें जारी हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें