करनाल। तीन दिन से लापता चल रहे नीलोखेड़ी निवासी 48 वर्षीय कुलभूषण का शव शनिवार को सौकड़ा नहर में मिला। वह नीलोखेड़ी के एक होटल में मैनेजर के तौर पर काम करते थे।
शनिवार को सौकड़ा नहर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस को मिली। शव को नहर से बाहर निकलवाया। कपड़ों में मिले आधार कार्ड के आधार कार्ड से पहचान हुई। परिजन के अनुसार, कुलभूषण पिछले तीन दिन से लापता थे। इस संबंध में नीलोखेड़ी पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दी थी।
जांच अधिकारी एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि परिजन के अनुसार कुलभूषण की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। वह किसी बात को लेकर परेशान भी नहीं था। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।