फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। कंबोपुरा से कुटेल जाने वाली सड़क पर एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वह पति के साथ गांव कुटेल जा रही थी। उनके साथ बाइक पर एक ओर महिला सवार थी, जो घायल हो गई। मधुबन थाना पुलिस ने शव कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में भिजवाया है।
विज्ञापन

मधुबन थाना डीएसपी अभिलक्ष्य जोशी ने बताया कि गांव कुटेल निवासी सरोज (40) अपने पति सुबे सिंह व अन्य महिला के साथ कंबोपुरा से गांव कुटेल जा रही थी। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई और महिला ट्रक के टायर नीचे आ गई। हादसे में उसकी मौत हो गई जबकि उसका पति व दूसरी महिला सड़क की दूसरी ओर गिरकर घायल हो गए। मामले की जांच की जा रही है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें