फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट काटने के नाम पर साधू वेषधारी ने गहने ठगे

विज्ञापन
12....... राम नगर में हुई ठगी के बारे मं जानकारी देती महिला।
विज्ञापन
करनाल। रामनगर में संकट काटने के नाम पर महिला को बहला फुसलाकर एक बाबा व महिला उसके सोने के गहने लेकर फरार हो गए। रामनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी कैलाश रानी ने पुलिस को बताया कि वह 24 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे मंदिर गई थी। जब वह वापस आ रही थी तो रास्ते में उसे बाबा के वेश में एक व्यक्ति मिला। उसने गुरुद्वारे का रास्ता पूछा। इसी दौरान वहां एक महिला आ गई। उसने कहा कि यह बाबा ब्यास वाले बाबा है। किस्मत वालों को मिलते हैं। तुम्हारे ऊपर बहुत संकट छाने वाला है। यदि बाबा के साथ कुछ कदम चलोगी तो संकट कट जाएगा। वह उस महिला की बातों में आकर उनके साथ चल पड़ी।
वह उसे दूसरी गली में एक पेड़ के नीचे ले गए। महिला ने कहा कि अपने गहने उतार दो उस पर बाबा मंत्र पढ़ेंगे। वह उनकी बातों में आ गई और उसने सोने के दो कड़े और दोनों कानों की बालियां उतारकर उन्हें दे दी तो महिला बोली की जाओ मिट्टी ले आओ। वह मिट्टी उठाकर लाई तो उसने एक परने में उसके गहने बांधकर बोली कि इसे घर जाकर शाम के समय खोलने और किसी को बताना भी नहीं की तुम्हें बाबा मिले थे।
विज्ञापन

वह जब घर गई तो मंदिर में बैठकर उसने वह परना खोला तो उसमें लोहे के कड़े मिले। इसके बाद उसने अपने परिजनों को इसके बारे में बताया। रामनगर थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उस क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें