फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार मां, बेटे और पोते को डंपर ने मारी टक्कर, मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। एचएपी गेट के सामने ओवरब्रिज पर डंपर ने बाइक सवार मां, बेटे और पोते को टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा और उसका चार वर्षीय पोता घायल हो गए। दोनों को घरौंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। बेटे की हालत गंभीर देखते हुए उसे करनाल के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भिजवाया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद पानीपत जिले के जांबा गांव निवासी भीम सिंह (35) अपनी मां कृष्णा देवी (45) और चार वर्षीय बेटे अभि के साथ बाइक से चंडीगढ़ से पानीपत जा रहा था। मधुबन स्थित एचएपी गेट के सामने एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों हाइवे पर गिर गए। हादसे में कृष्णा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। बाइक चला रहे भीम सिंह को भी गंभीर चोटें आईं और उसका पुत्र भी चोटिल हो गया। पुलिस जांच अधिकारी रोहतक ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृत महिला के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें