फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। गांव नगलामेघा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया है। घटना की सूचना मंगलौरा चौकी में दी गई है। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव मंगलोरा निवासी 18 वर्षीय ललित व 15 वर्षीय विक्रांत मंगलवार दोपहर बाद बाइक पर नगला मेघा की ओर जा रहे थे। गांव नगलामेघा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें ललित की मौके पर ही मौत हो गई। विक्रांत बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी सतपाल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल मोर्चरी हाउस भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक ने खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें