संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कलवेहड़ी के बाबा राम दास विद्यापीठ में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं, विद्यार्थियों ने विदाई गीत, सामूहिक नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही, विद्यापीठ के अध्यक्ष वैद्य देवेंद्र बतरा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया, तो प्रधानाचार्या नीनू चांदना ने भी 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इसके साथ ही, विद्यार्थियों ने अध्यापकों को उनके जीवन का अमूल्य भाग बताते हुए कहा कि वें हर पल उनके जीवन में प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। इसके बाद मेधावी छात्रों को उनकी स्ट्रीम अनुसार मिस्टर और मिस फेयरवेल बनाया गया, जिसमें आर्ट्स स्ट्रीम के तेजस और कशिश, साइंस से आर्यन और सानवी तो कॉमर्स से गर्व और शैलजा चुने गए। इसके बाद, 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ उपहार देकर समारोह का समापन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्या नीनू चांदना की अध्यक्षता में किया गया जिसमें विद्यालय 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों समेत सभी अध्यापक मौजूद रहे।