फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचित आवेदकों को पुन: अंत्योदय मेले में देंगे लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेलों के दौरान जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 339 आवेदन पत्र रद्द कर दिए गए थे। अब वंचित आवेदकों को फॉलोअप मेलों में बुलाकर 55 योजनाओं में से किसी न किसी एक योजना से लाभांवित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंत्योदय मेलों का उद्देश्य गरीब लोगों को किसी न किसी योजना से लाभ देकर उनकी आमदनी बढ़ाने का है। इसके लिए पहले लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब अधिकारियों को स्वयं रुचि लेकर पात्र व्यक्ति के प्रमाण पत्र हासिल करने होंगे। हर सप्ताह प्रगति की समीक्षा हो रही है। स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी हर सप्ताह जिला व प्रदेश स्तर के अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा करते हैं। उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिए कि वे ऋण की अदायगी करने में गरीब लोगों की मदद करें। अंत्योदय मेलों में विभागों की ओर से स्वीकृत आवेदन पत्रों के ऋण जल्द करवाएं ताकि वे कोई कारोबार शुरू कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें