फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एशिया चैंपियनशिप में पहलवानी दिखाएगी बड़ौता की बेटी टीना

विज्ञापन
विज्ञापन
- भारतीय कुश्ती टीम के अंडर-15 में हुआ चयन, 12 से 20 जुलाई तक ओमान में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

मुकेश राणा

करनाल। बड़ौता गांव की टीना पूनिया का भारतीय कुश्ती टीम के अंडर-15 में चयन हुआ है। वह 12 से 20 जुलाई तक जॉर्डन की राजधानी ओमान में आयोजित होने वाली एशिया चैंपियनशिप में दम दिखाएगी।
भारतीय कुश्ती टीम अंडर-20 और अंडर-15 के ट्रायल सोनीपत स्थित साई सेंटर में लिए जा रहे हैं। सोमवार को हुए अंडर-15 ट्रायल के 58 किलो भारवर्ग में टीना ने भाग लेते हुए सेमीफाइनल में दिल्ली की दिव्या और फाइनल बाउट में हरियाणा वुशु को मात देकर एशिया चैंपियनशिप का टिकट पक्का किया है।
विज्ञापन

हालांकि बड़ौता की ही बेटी सारा संधू ने भी 66 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता, लेकिन एशिया चैंपियनशिप के लिए उनका चयन नहीं हो सका। इसके अलावा गांव से ही पांच लड़के बुधवार को एशिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल में दम दिखाएंगे। ट्रायल में सजूल नैन, कमलजीत, विशु पन्नू, यश पूनिया व नितिश का चयन हुआ है।

मां के कहने पर कुश्ती की ओर किया रुख
15 वर्षीय टीना ने बताया कि उसकी माता की इच्छा है कि वह कुश्ती में देश के लिए मेडल लेकर आए। माता नीतू रानी अपने समय में कबड्डी खेला करती थी। उनके कहने पर ही टीना ने कुश्ती का रुख किया। वह अब तक जिलास्तर पर 15 और नेशनल स्तर पर सात स्वर्ण पदक जीत चुकी है। उसके पिता साहब सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। छोटा भाई कुनाल पढ़ रहा और एक बहन खुशी कुश्ती के दाव- पेंच सीख रही है।
विज्ञापन


कोच ऋषिपाल ने सिखाए दाव-पेंच

टीना का कहना है कि उनका गांव बड़ौता कुश्ती में हमेशा अग्रणी रहा है। यहां की मिट्टी से कई नेशनल और इंटरनेशनल पहलवान निकले हैं। खासकर पहलवानी में लड़कियां आगे रही हैं। मां नीतू के कहने पर जब उसने पहली बार कुश्ती अखाड़े का रुख किया तो कोच ऋषिपाल ने उन्हें कुश्ती के दाव-पेंच सिखाए। कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज उसका चयन भारतीय टीम में हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें