फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ भड़के बैंक कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बैंकों के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के बैनर तले सरकारी बैंकों के अधिकारियों कर्मचारियों ने बैंक ऑफ इंडिया के गेट पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 16 व 17 दिसंबर को भी सांकेतिक हड़ताल और फिर भी मांगे नहीं माने जाने पर इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी
विज्ञापन

सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण करने के खिलाफ यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन से जुड़े बैंक अधिकारी कर्मचारी बैंक ऑफ इंडिया कार्यालय के सामने एकत्र हुए। यहां पर यूनियन चंडीगढ़ के चेयरमैन दीपक गर्ग ने कहा कि सिर्फ 12 सरकारी बैंक हैं, जबकि 40 निजी बैंक हैं। देख लिया जाए कि कौन से बैंक अधिक कार्य कर रहे हैं। जब निजी बैंक अभी सार्वजनिक बैंकों से अधिक कार्य नहीं करते तो बाद में क्या करेंगे। सरकार गलत तरीके से सरकारी बैंकों पर कार्य न करने का आरोप लगाकर उन्हें बेचना चाहती है, लेकिन कर्मचारी ऐसा कभी नहीं होने देंगे। यहां पर सरकार व वित्तमंत्री के खिलाफ कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसमें करीब 200 बैंक अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें